Karnataka Assembly polls 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विपक्षी पार्टी उनकी कब्र खोदना चाहती है' वाले बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ा ऐतराज जताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश में ऐसा कोई नहीं होगा जो हमारे प्रधानमंत्री का अच्छा स्वास्थ्य और उनका लंबा जीवन नहीं चाहता हो।

पीएम मोदी के बयान को बताया अजीब

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के इस बयान को अजीब बताते हुए सवाल किया कि क्या यह एक चुनावी मुद्दा है? क्या इसे चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रियंका ने आगे कहा कि यह चुनाव किसी भी नेता के बारे में नहीं है। यह चुनाव कर्नाटक के बारे में है। यह आपके गौरव के बारे में है, आपके दैनिक जीवन के बारे में है।'

प्रियंका गांधी ने किया जनसभा को संबोधित

10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान के तहत प्रियंका गांधी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान ने कहा, 'मैं आप लोगों से पूछना चाहती हूं- क्या यह चुनावी मुद्दा है? वे अजीब मुद्दे उठाते हैं, लेकिन वे आपके बारे में क्यों नहीं बोलते? वे महंगाई, बेरोजगारी के बारे में क्यों नहीं बोलते, बात करते हैं? आपको आगे ले जा रहा है?

वाड्रा ने आगे कहा कि अगर कर्नाटक के लोग यह महसूस करने में विफल रहते हैं कि यह चुनाव उनके बारे में है, तो आप एक बड़ी गलती करेंगे।'