Priyanka Chopra: बॉलीवुड से अपना करियर शुरू करने वालीं प्रियंका चोपड़ा आज के समय में ग्लोबल स्टार हैं। क्वांटिको सीरीज से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था। पिछले काफी समय से बॉलीवुड और अपनी निजी जिंदगी को लेकर किये गए खुलासे के बाद से प्रियंका सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

आपको लोग नीचे गिराने का कारण ढूंढते हैं-प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने RRR को तमिल फिल्म बताने पर ट्रोल करने वालों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'मैं जो भी करती हूं, लोग उसमें गलतियां निकालने की कोशिश करते हैं। मुझे लगता है लोगों को ऐसा करने में मजा आता है।

मैं हमेशा से एक फ्री-स्पिरिट रही हूं, लेकिन अब, मैं इन सब चीजों को लेकर थोड़ी सतर्क हो गई हूं, क्योंकि अब मेरा एक परिवार है, जिसके बारे में मुझे सोचना है। जितना ज्यादा आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, उतना ज्यादा लोग आपको नीचे गिराने पर कारण ढूंढते हैं। हालांकि, मेरे पास मेरे परिवार का, दोस्तों का और फैंस का समर्थन है और मैं उसी पर फोकस करना जरूरी समझती हूं'।

RRR को प्रियंका ने बताया था तमिल फिल्म

आपको बता दें कि बीते महीने प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट में 'आरआरआर' पर बातचीत की। इस दौरान जब अमेरिकन एक्टर ने आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म बताया तो प्रियंका ने उनकी गलती सुधारने के चक्कर में उसे तेलुगु की जगह तमिल फिल्म बताया दिया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ग्लोबल स्टार को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही अमेजन प्राइम की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी, जिसके प्रमोशन के लिए वह कुछ दिनों पहले ही इंडिया आई हुई थीं। इसके अलावा वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट लव अगेन में नजर आएंगी।