दिल्ली में बीती रात काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी परिसर मुद्दे से जुड़े केस के वादी जितेंद्र सिंह विसेन पर हमला कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 9 बजे दिल्ली में जितेन्द्र सिंह विसेन पर हमला कर दिया गया। वह काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी परिसर केस के वादी हैं।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र पर हमला करने के लिए दो आरोपी आए थे। दोनों ने उनको नीडल-सिरिंज घुसाकर घायल कर दिया और फिर वहां से भाग गए।

जितेंद्र को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि निडल के जरिए क्या लगाया गया है।