नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 280 रुपये की मजबूती के साथ 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 470 रुपये की तेजी के साथ 74,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 280 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 60,680 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,004 डॉलर प्रति औंस और 25.04 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

आज क्या है सोने का भाव

Today Gold Silver Rates: गुड रिटर्न के मुताबिक, समाचार लिखे जाने तक सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें इस तरह हैं-

  • दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,910 रुपये है।
  • जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 60,910 रुपये में बिक रहा है।
  • पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,810 रुपये है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 60,760 रुपये है।
  • मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,760 पर बिक रहा है।
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 60,480 रुपये का है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 60,760 रुपये का है।
  • चंडीगढ़ में सोने की कीमत 60,910 रुपये है।
  • लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,910 रुपये है।