बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर रेंज में बाघ और हाथी के बच्चे के बीच हुए संघर्ष में हाथी की मौत हो गई है। हाथी की उम्र लगभग दो वर्ष के बीच आंकी गई है। इस मामले में जानकारी अनुसार बाघ ने हाथी के छोटे बच्चे पर हमला करके उसके शरीर को खाया भी है। इस घटना की जानकारी हाथी गश्ती दल को लगी, इसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हाथी के शव को कब्जे में ले लिया और उसका पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया।

चिंतरांव बड़वाह मूडा में सोमवार सुबह लगभग 10:00 बजे दो वर्षीय के हाथी का शव मिला। शव के गले पर बाघों के दांतों, नाखूनों के गहरे घाव मिले, जबकि पिछला हिस्सा काफी हद तक गायब था।

बांधवगढ़ के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में हाथी को बाघ द्वारा मारकर खाने का ये संभवतः पहली घटना है। हाथी को घसीटा गया। उसके बाघ से संघर्ष के निशान भी मिले हैं।