-शिक्षक वा सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आकिब अंसारी को वेस्ट बंगाल में राष्ट्रीय शिक्षक रक्त सम्मान 2023 से किया गया सम्मानित-

मोहम्मद आकिब अंसारी ने पूरे गोरखपुर मंडल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है : योगेश चंद्र    

गोरखपुर/ शिक्षक वा सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद आकिब अंसारी को वेस्ट बंगाल में राष्ट्रीय शिक्षक रक्त सम्मान 2023 से किया गया सम्मानित आकिब को सैकड़ों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

  गोरखपुर शहर के युवा समाजसेवी व रक्तदाता मोहम्मद आकिब अंसारी को पूरे गोरखपुर मंडल में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आसनसोल, वेस्ट बंगाल की सामाजिक संस्था नव्या फाउंडेशन ने नव्या फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र की रहनुमाई में राष्ट्रीय शिक्षक रक्त सम्मान 2023 से सम्मानित किया है। मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि मैं यह सम्मान गोरखपुर वासियों को समर्पित करता हूं , क्योंकि यह सम्मान उन्हीं लोगों की दुआओं और आशीर्वाद की वजह से मुझे मिला है।

           सम्मानित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद , सरदार जसपाल सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, सुधा मोदी, सैय्यद इरशाद अहमद, मिन्नत गोरखपुरी, हाजी जलालुद्दीन कादरी, शफीक अहमद, मकसूद अली, मेराज अहमद सहित तमाम लोगों ने मुबारकबाद पेश किया।