उग्र हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मुख्य मार्ग को किया चक्का जाम 

उग्र हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकाओं हड़ताल,प्रशासन ने दिया सेवा समाप्ति का नोटिस,तो सैकड़ो महिलाओं ने कर दिया एनएच 39 जाम,

पन्ना-मध्यप्रदेश में बिगत 20 दिन से चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायकाओं एवं मिनी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही है।जो उग्र होती जा रही है।क्योंकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकाओं को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है।जिसके विरोध में अब एनएच 39 को जाम कर दिया है।जिसकी वजह से पन्ना छतरपुर सतना एनएच 39 सड़क में दोंनो तरफ सैकड़ो वाहन जाम में फस गए हैं।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट के पास आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकाओं एवं मिनी कार्यकर्ताओं के अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बिगत 20 दिन से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जा रही है।इसी बीच महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंदोलन में शामिल 163 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किया गया था।जिसके विरोध में जिले भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सह हायकाओं के द्वारा सोमवार करीब 3 बजे पन्ना सतना छतरपुर एनएच 39 के डायमंड तिगड्डे में जाम लगा दिया।आधा घंटे तक चले इस जाम में सड़क के दोनो तरफ सैकड़ो वाहन फस गए।जिन्हें काफी परेशानियों का सामना करना।बसों में सवार यात्री को करीब एक घंटे का इंजतार करना पड़ा।वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष प्रिया द्विवेदी ने बताया कि 163 महिलाओं को जो नोटिस जारी किए गए हैं।उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त किया।नही जाम लगा रहेगा।हालांकि इस बीच प्रशासिनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद पन्ना कलेक्टर से बात करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक पैनल तैयार हुआ है।और जाम को खुलवाया गया।