बाहुबली नेता अतीक अहमद को यूपी के प्रयागराज लाया जा रहा है। आजतक से बातचीत के हवाले से मिली खबर में अतीक की बहन आयशा नूर ने बताया है कि गुजरात से ही वे उनके पीछे चल रही हैं। कहना है कि अतीक अहमद की तबीयत सही नहीं रहती है और वे सड़क के रास्ते यूपी लाने लायक नहीं है। उन्होंने कहा, उनके भाई का एनकाउंटर भी हो सकता है, इस कारण वे उनके काफिले के पीछे चल रही हैं। उनके दूसरे भाई अशरफ अहमद को बरेली जेल से लाया जा रहा है, पुलिस द्वारा उनका भी एनकाउंटर किया जा सकता है उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद की 28 मार्च को प्रयागराज कोर्ट में पेशी होनी है। वहीं अतीक के परिवार को एनकाउंटर का डर सता रहा है। यही वजह है कि अतीक अहमद की बहन साये की तरह गुजरात से यूपी पुलिस के काफिले के पीछे चल रही हैं। अतीक अहमद के वकील विजय मिज्ञा ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें प्रयागराज कोर्ट ले जाया गया है। कल उनका फैसला है, जिसके लिए उन्हें प्रयागराज ले जाया जा रहा है। अदालत जो भी फैसला देगी हम उसे स्वीकार करेंगे। इंसाफ नहीं मिला तो हम हाईकोर्ट जाएंगे अतीक को जिस काफिले में लाया जाएगा, उसमें 6 गाड़ियां हैं। इनमें 2 वज्र वाहन भी हैं। सड़क मार्ग से लाते वक्त अतीक अहमद को वज्र वाहन के अंदर ही रखा गया। अतीक अहमद को गुजरात से राजस्थान की सीमा में लाया। यहां से उदयपुर, कोटा होते हुए शिवपुरी पहुंचा और यहां से काफिला यूपी की सीमा में दाखिल हुआ। शाम तक अतीक अहमद को लाने वाला काफिला प्रयागराज पहुंचेगा। सूत्रों का कहना है कि अतीक अहमद को लाने वाले काफिले में शामिल पुलिसकर्मियों के पास मोबाइल फोन नहीं है। सिर्फ पांच पुलिस अफसरों के पास ही मोबाइल हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
২০২১ ৰ ৮ ছেপ্টেম্বৰৰ নাঁও দুৰ্ঘটনাত অকাল মৃত্যুক সাৱতা প্ৰতিভাৱানক শ্ৰদ্ধাঞ্জলি সাংসদ প্ৰদান বৰুৱাৰ
২০২১ ৰ ৮ ছেপ্তেম্বৰত নিমাতীৰ পৰা মাজুলীলৈ অহিবলৈ লোৱা 'মা কমলা ' ফেৰি দুৰ্ঘটনাত...
नाशिक औरंगाबाद मार्गावर नांदूर नाक्याजवळ खासगी बसला लागलेल्या आगीत ११ प्रवाशांचा होरपळून मृत्यू .
नाशिक औरंगाबाद मार्गावर नांदूर नाक्याजवळ खासगी बसला लागलेल्या आगीत ११ प्रवाशांचा होरपळून मृत्यू .
চাবুৱাৰ আচিচ বিদ্যালয়ত বিজ্ঞান প্ৰদৰ্শনী অনুষ্ঠান
চাবুৱা ৬ আগষ্ট : শনিবাৰ দিনা দিনযোৰাকৈ চাবুৱা আচিচ বিদ্যালয়ত ছাত্ৰ-ছাত্ৰী মাজত বিজ্ঞান প্ৰযুক্তি...
Deepender Singh Hooda बोले Congress नेता हिचकिचा रहे थे, मैंने छाती ठोंककर कहा, 'मैं चुनाव लडूंगा'
Deepender Singh Hooda बोले Congress नेता हिचकिचा रहे थे, मैंने छाती ठोंककर कहा, 'मैं चुनाव लडूंगा'