चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल का बड़ा बयान सामने आया है। सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ISI और विदेशी फंडिंग होने का संदेह 

पुलिस महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि अब तक सामने आए तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर हमें आईएसआई (ISI) के एंगल पर बहुत गहरा संदेह है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विदेशी फंडिंग का भी संदेह है। हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस मामले में आईएसआई शामिल है और विदेशी फंडिंग भी है।

हथियार भी हुए बरामद 

उन्हें भी राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें से 78 को पहले दिन गिरफ्तार किया गया, 34 को दूसरे दिन और दो अन्य को कल रात गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ-साथ 10 हथियार भी बरामद किये गए हैं।