Mp whether forecast:- मध्यप्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश की गतिविधियां, तापमान में हुई कुछ गिरावट।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश दर्ज की गई है सुबह से पन्ना छतरपुर दमोह सागर टीकमगढ़ जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है, इन जिलों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है यह गतिविधियां आम तौर पर 1 मार्च से शुरू हो जाती है, इस बार ठंड के सीजन में पश्चिमी विक्षोभ की संख्या बेहद कम रही है परन्तु गर्मी के सीजन अच्छे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगे जिसके चलते प्रदेश में अभी से बारिश की गतिविधियां देखी जा रही है।

*आज कहां होगी बारिश*

मौसम विभाग ने प्रदेश के छतरपुर टीकमगढ़ नीवाड़ी पन्ना सागर दमोह कटनी जिलों में आज गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही एक दो जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

*किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश*

बारिश किसानों के लिए मुसीबत की बजह बनी हुई है, बीते तीन चार दिनों से हो रही बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ रहा है, ऐसे में यह बारिश किसानों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रही है।