बामुनबाड़ी से एक ही रात में दो बुलेट बाईकों की चोरी की बारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं तत्पर बामुनबाड़ी पुलिस ने रात को ही एक चोर को दबोचने के साथ ही चुराई गई एक बुलेट बरामद करने में सफलता पाई । जानकारी और पुलिस सुत्रों के अनुसार 12 फरवरी की रात डिब्रूगढ़ जिले के बामुनबाड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत 2 नंबर दिघलिया गांव निवासी शिक्षक मनोज बुढ़ागोहांई की बुलेट तथा बामुनबाड़ी केकुड़ी गांव निवासी व्यवसायी भबानंद बरुवा की बुलेट ए एस 06 एस 6772 चोरी हो गई । बाईक मालिकों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर जांच प्रारंभ कर बामुनबाड़ी पुलिस चौकी के प्रभारी अनुप गायन ने मोरान पुलिस के सहयोग से मोरान 2 नंबर सोरुपथार गांव निवासी गंगा प्रधान के पुत्र छुटु प्रधान 30 को धर दबोचा । छुटु ने बताया कि जिला कारागार में उसका बाबू और जयसवाल दो सजा काट रहे आरोपियों से उसकी जेल में पहचान हुई थी और जेल से बाहर आकर उन्होंने बाइके चुराई । तकनीकी खराबी की वजह से एक बुलेट वो ला नहीं पाए लेहाजा बामुनबाड़ी काली मंदिर के पिछे झुरमुटों में उसे छिपाकर रखा है । पुलिस ने उक्त बाईक को वहां से बरामद कर बाईक मालिक मनोज बुढ़ागोहांई के शुपुर्द कर दिया । छुटु के निषानदेही पर पुलिस ने 2 नंबर दिघलिया गांव के बाबू के घर छापा मारा मगर बाबू भाग निकलने में सफल रहा, हलाकि पुलिस ने उसका मोबाईल जब्त कर लिया । पुलिस ने धारा 457/380 केश नंबर 29/23 दर्ज कर छुटु को न्यायालय में पेश कर अधिक पुछताछ के लिए रिमांड पर लाकर जांच जारी रखे हुए हैं । उधर बाबू के तलाश में उसके घर छापा मारने को उसके परिजनों ने बेगूनाह लोगों पर पुलिसिया अत्याचार की बात करते हुए कल बामुनबाड़ी तिनाली में बिरोध प्रदर्शन किया । बहरहाल चुराई गई एक बुलेट और फरार चोरों के दल के गिरफ्तारी के लिए बामुनबाड़ी पुलिस अभियान जारी रखे हुए हैं ।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
करौली घटना पर 12 दिन बाद SIT का गठन, CM शर्मा बोले- 'निष्पक्ष जांच होगी और न्याय भी मिलेगा'
बीते दो दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस्तीफे...
શ્રી પ્રમુખ સ્વામી માં અને ઉ .મા આશ્રમશાળામાં દાતાઓ દ્વારા રમતગમતના સાધનોનું વિતરણ કરવામાં આવ્યા
શ્રી પ્રમુખ સ્વામી માં અને ઉ .મા આશ્રમશાળામાં દાતાઓ દ્વારા રમતગમતના સાધનોનું વિતરણ કરવામાં આવ્યા
Share Market Rally Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline
Share Market Rally Today | Portfolio Tips: अपने Portfolio पर आपको कितना है भरोसा? | Traders Hotline
महिला मजदूरों के बीच बैठकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खाई दाल रोटी, कभी सोचा न था कि मंत्री हमारे हाथ का बना भोजन करेंगे....
रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज अपने विधानसभा क्षेत्र के देवली खुर्द गांव...
07-09-2022 | યાત્રાધામ અંબાજી મંદિર ના સંધ્યા આરતી ૭:વાગે સાથેના લાઈવ દર્શન GPMC ન્યૂઝ લાઈવ પર
07-09-2022 | યાત્રાધામ અંબાજી મંદિર ના સંધ્યા આરતી ૭:વાગે સાથેના લાઈવ દર્શન GPMC ન્યૂઝ લાઈવ પર