नई दिल्ली। अभी सीरिया और तुर्कीय में लोगों को भूकंप से मिले जख्मों के घाव भरे भी नहीं थे कि असम से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। असम के नागांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। बताया जा रहा है कि यह भूकंप शाम 4 बजकर 18 मिनट पर आया था। जिसके बाद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। भूकंप के बाद लोगों में दहशत है। बहरहाल, अब सरकार भूकंप के मोर्चे पर क्या कुछ कदम उठाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

भूकंप से खतरा कब?

भूकंप की अधिकतम सीमा कितनी होती है, यह तय नहीं हैं। रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को अधिक खतरनाक माना जाता है। वहीं 2.0 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप को सूक्ष्म भूकंप कहा जाता है। यह भूकंप सामान्य तौर पर महसूस नहीं होते। वहीं 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप से घरों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।