केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपनी आजादी के 75वें साल में एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है और भारत को अब महान राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक पायेगा।उन्होंने कहा कि विदेशी शक्तियां भारत पर राज करने में इसलिए सफल हुई कि वह हमारे अंदर हीन भावना पैदा करने में सफल रही। आजादी का सही मायने यही होगा कि हम इस हीन भावना को जड़ से उखाड़ फेंके।

सेना ने रूस यूक्रेन युद्ध से लिया सबक; सेटेलाइट आधारित संसाधनों की तैयारियों का किया अभ्यास, हाइटेक हथियारों के इस्तेमाल पर फोकस

आजादी का जश्न मनाने के लिए मेगा धारावाहिक का शुभारंभ

गृह मंत्री शाह आजादी की 75वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए दूरदर्शन द्वारा बनाए गए एक मेगा धारावाहिक 'स्वराज - भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा' का शुभारंभ करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस 75 एपिसोड के मेगा शो में भारतीय इतिहास से जुड़ी भूली जा चुकी कहानियों को दिखाया जाएगा। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर 14 अगस्त से हिंदी और स्थानीय भाषाओं में किया जाएगा।फूड-सप्लीमेंट में जेनिस्टीन अधिक तो बांझपन का खतरा, CDRI के विज्ञानियों के मेटा-विश्लेषण से हुआ खुलासा

स्थानीय भाषाओं पर जोर

शाह ने इस दौरान हैरानी जताते हुए कहा कि भारत स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ रहा है और भारत में स्वराज के सच्चे आदर्शों को स्थानीय भाषाओं, संस्कृति और इतिहास की रक्षा किए बिना नहीं पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वराज का असली मतलब यह है कि भारत को उसी तरह चलाना है जैसे भारतीय इसको चलाना चाहते हैं। इसमें हमारी स्थानीय भाषाएं, धर्म, संस्कृति के साथ-साथ हमारी कालएं भी शामिल हैं।देश में बच्चे को गोद लेना बेहद कठिन, सुप्रीम कोर्ट ने तीन हफ्ते में केंद्र से मांगा प्रक्रिया को सरल करने पर जवाब

आजादी के बाद भारत की शासन-व्यवस्था मजबूत

शाह ने कहा कि आजादी के बाद से ही भारत की शासन-व्यवस्था काफी बेहतर रही है और इसने अनेकों उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में जो भी आया है उसने देश को आगे बढ़ाया है। हम सभी का सम्मान करते हैं। उन्होंने पूछा कि हम शताब्दी साल में अपनी भाषाओं की रक्षा नहीं कर सकते तो क्या हम असल स्वराज्य के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। पीएम मोदी ने फिलीपींस के नए राष्ट्रपति से फोन पर की बात, सफल कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

हमारे बीच हीन भावना पैदा की गई

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय सभ्यता कई हजार सालों से है और देश को इसकी संस्कृति के बारे में बताने के लिए किसी दूसरे गैर सरकारी संगठन (NGO) की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, 'जिन्होंने हम पर राज किया उन्होंने हमारे देश के सबसे बढ़िया सिस्टम को बर्बाद कर दिया। शासन करने वाले जानते थे कि हम उनसे काफी बेहतर हैं इसलिए उन्होंने हम सभी में हीन भावना पैदा की और हम पर राज किया। हमारे ऊपर राज करने वाले लोगों ने गलत अफवाह फैलाई कि हम अनपढ़ थे। उन्होंने पूछा कि इस देश ने विश्व को गीता, वेद, जीरो और एस्ट्रोनॉमी दिया वह अनपढ़ कैसे हो सकता है। संबोधन के दौरान शाह ने उम्मीद जताई की टीवी सीरियल स्वराज देश को हीन भावना से मुक्ति दिलाएगा और युवाओं को देश के इतिहास पर गौरवान्वित कराएगा।