भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने मुंबई स्थित संमुखा नंद सभागार में बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त, महराष्ट्र भाजपा के नेता पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता व पंजाबी गायक सतिंदर सरताज सहित कई गणमान्यों के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस कार्यकम का प्रबंध यूनाइटेड सिंह सभा फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार राम सिंह राठौर द्वारा आयोजित किया गया ।सतिंदर सरताज ने पंजाब की लोक बोलियों विशेष कर लोहड़ी के साथ जुड़े लोक गीतों के माध्यम से मुंबई व खास तोर पर महाराष्ट्र मौजूद पंजाबी सगत को लोहड़ी त्यौहार के बारे में जानकारी दी।

वही राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग ने कहा की मुंबई में बसे पंजाबियों ने अपने जड़ों के साथ जुड़े इतिहासिक व् धार्मिक महत्व के त्योहारों     

 को बड़े शिद्दत के साथ मनाया। यही कारन है की बॉलीवुड की अधिकांश फिल्मो में आज भी पंजाब की सांस्कृति के साथ जुड़े त्यौहारों के गीत देश भर में बड़े लोकप्रिय हुए।अभिनेता संजय दत्त ने कहा की लोहड़ी का त्यौहार पंजाब के इतिहास के साथ जुड़ा है और मै तरुण चुघ जी का धन्यवाद करता हूँ जिन्होने पंजाब के बाहर पंजाबीयो को इकठा कर मुंबई में "पंजाब " बना दिया है

यूनाइटेड सिंह सभा फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी पंजाबी सभ्यता व संस्कृति का प्रदर्शनी से भरपूर हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ,इस कार्य्रकम में शामिल होकर सव्य को धन्य समझ रहे है।  

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रिय कार्यकारणी सदस्य अलोक दोगास सहित कई बॉलीवुड हस्तियां मौजूद थी।फेडरेशन ने तरुण चुग,संजय दत्त सहित कई गणमान्यों को सम्मानित किया।