धरमसिंह वास्कले दर्यापुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत

बुरहानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर की सहमती से एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी श्री रतिलाल चिल्लात्रे की अनुशंसा पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सुभान सिंह चौहान ने श्री धरमसिंह वास्कले को दर्यापुर मंडल का अध्यक्ष घोषित किया गया है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय अटल कुंज पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री धरमसिंह वास्कले को नियुक्ति पर सौंपा। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सुभान सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।