कांग्रेस पोपो बाई की सरकार -बांठिया

Sponsored

भारी बचत कार और फ्यूल दोनों पर - भाटिया एंड कंपनी बूंदी

मारुती सुजुकी S-CNG कार खरीदने पर अब CNG भरवाएं मात्र ₹ 76.22 per/kg की कीमत में, मार्केट रेट से ₹ 13.46 कम कीमत में | मारुती कार खरीदने पर भारी बचत | नियम और शर्तें लागू |

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा पहुंची कल्याणपुर के विभिन्न गाँवों में

जन आक्रोश यात्रा को मिल रहा समर्थन

बालोतरा

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा आज कल्याणपुर क्षेत्र में रही। जन आक्रोश यात्रा पचपदरा विधान् सभा के कल्याणपुर क्षेत्र के बांकियावास,डोली कला,गोदावास,चारलाई गाँवों में गई ओर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओ को जाना। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जन यात्रा यात्रा में विभिन्न गाँवों में जन सभाओ को सम्बोधित किया। गणपत बांठिया ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भाजपा की इस जन आक्रोश यात्रा के उदेश्य की जानकारी दी। बांठिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठे वादों से सत्ता मे आइ ओर् 4 वर्षो से प्रदेश में शासन चला रही है। ये कांग्रेस सरकार आम जन से ठगाई कर रही है। यह ठगाई वाली सरकार वापस प्रदेश की आम आवाम को दुखी नहीं कर सके इस लिए भाजपा ने इस जन आक्रोश यात्रा का आगाज किया है। यात्रा के दौरान भाजपा हर घर हर ढाणी तक जाएगी ओर जन समस्याओ एवं कांग्रेस के कारनामो को पेटी में डालकर कांग्रेस के मुखिया मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को आम जन के समस्याओ वाले पत्र दिये जायेंगे। बांठिया ने कहा कि आम जन बुनियादी सुविधाओं पानी,बिजली को भी तरस रहा है। जनता दुखी है वही कांग्रेस सरकार ने अपने नेताओं को लूट की छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि समस्याओ से दुखी लोग अब इस सरकार से मुक्ति चाहते है। बांठिया ने कांग्रेस सरकार को पोपो बाई की सरकार बताया। बांकियावास में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने भी आम जन से संवाद किया।

 इस दौरान भाजपा कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष मुल्तान सिंह डोली,कल्याणपुर के पूर्व प्रधान हरी सिंह उमरलाई,वरिष्ठ भाजपा नेता झूमरलाल सार्जेन्ट, यात्रा प्रभारी गोविंद सिंह कालूड़ी सहित भाजपा पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

स्वागत का जताया आभार -

भारतीय जनता पार्टी जनाक्रोश यात्रा कल्याणपुर क्षेत्र शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया का ग्रामीणों ने स्वागत किया। बांठिया ने बताया कि यात्रा में विभिन्न जगहों पर स्वागत से मैं अभिभूत हु। बांठिया ने ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।