कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने 'रावण' वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने भाजपा पर गुजरात चुनाव में फायदा उठाने के लिए उनके बयान पर बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। खरगे ने कहा कि राजनीति किसी व्यक्ति विशेष पर नहीं बल्कि मुद्दो पर होनी चाहिए।
गुजरात के 19 जिलों की 89 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। पहले चरण में 63 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। 2017 के मुकाबले इसमें करीब चार फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 2017 में इन सीटों पर 67.20 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था।
गुजरात में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन कई दिग्गज चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के रैलियां करेंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गुजरात में आप का सीएम फेस बनाए गए इसुदान गढ़वी का रोड शो और रैलियां होंगी। योगी आदित्यनाथ अहमदाबाद, खेड़ा, आणंद में रैली करेंगे।
गुजरात में 14 जिलों की 93 सीटों पर दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इन सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई दिग्गज अपनी-अपनी पार्टियों का प्रचार करते नजर आएंगे