रायबरेली में एम्स के अधिग्रहण विस्तार के बाद किसानों का रास्ता बंद हो जाने के विरोध में आज सैकड़ों किसानों ने धरना दिया है। किसानों का आरोप है कि अधिग्रहण के समय किये गए समझौते का उल्लंघन हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में धरना दे रहे किसानों की जानकारी मिलते ही एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा और एसडीएम सदर शिखा संखवार समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। किसानों का कहना है कि काफी पहले यहां रास्ता था। एम्स ने ज़मीन अधिग्रहित की तो रास्ता परिसर के भीतर चला गया। किसानों ने इसका विरोध किया तो प्रशासन के साथ हुई बैठक में तय हुआ था कि चार फिट का रास्ता दिया जाएगा। किसानों का आरोप है कि प्रशासन अपने वायदे से मुकर गया है और रास्ता नहीं दिलवा रहा है। उधर प्रशासन का कहना है कि एम्स अपनी ज़मीन छोड़ने को राज़ी नहीं है। ऐसे में बाऊंड्री को पीछे हटाना संभव नहीं। हालांकि किसानों के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने एम्स की मौजूदगी में किसानों से वार्ता किये जाने की बात कही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
"લોખંડી પુરૂષ" શ્રી સરદાર વલ્લભભાઈ પટેલજીની જન્મજયંતી નિમિત્તે તેમને સાદર વંદન અને તેમના સન્માનમાં ઉજવવામાં આવતા #NationalUnityDay ની આપ સૌને હાર્દિક શુભેચ્છાઓ
આધુનિક ભારતના શિલ્પકાર અને મહાન સ્વાતંત્ર્ય સેનાની "લોખંડી પુરૂષ" શ્રી સરદાર...
भूपेश बघेल का अमित शाह पर बड़ा हमला, कहा- केंद्रीय गृह मंत्री के इशारे पर लगाए जा रहे चावल घोटाले के आरोप
ईडी की छापेमारी और चावल घोटाले के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सब भाजपा नेता और...
देश को सैकड़ों IAS-IPS देने वाले ओझा सर बनेंगे विधायक! IITian अरविंद केजरीवाल की पार्टी में हुए शामिल
देश को सैकड़ों IAS-IPS देने वाले यूपीएससी कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा सोमवार को आम...
રૂપિયાપુરા ગામે કૌશલ્ય માર્ગદર્શન અને નોંધણી કેમ્પ યોજાયો
પેટલાદ તાલુકાના રૂપિયાપુરા ગામે શુક્રવારના રોજ દિન દયાળ ઉપાધ્યાય ગ્રામીણ કૌશલ યોજના અંતર્ગત...
આત્મનિર્ભર શેરી ફેરીયાઓ માટે સ્નેહમિલન કાર્યક્રમ
આજ રોજ અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન દ્વારા ઇવેન્ટ સેન્ટર ગ્રાઉન્ડ સાબરમતી રિવરફ્રન્ટ પાલડી ખાતે...