*ठंड का प्रकोप प्रदेश में जारी, भोपाल में 11 डिग्री के आसपास रहा रात का पारा*

वर्तमान में उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ चल रही हैं। जिसके कारण लगातार प्रदेश का तापमान कम हो रहा है । 

मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान सामान्य या सामान्य से कम बना हुआ है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साथ ही यह सोमवार के अधिकतम तापमान 26.4 की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश के मैदानी क्षेत्र के शहरों में सबसे कम 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा।