कोटा दक्षिण के विधायक एवं राज्य वन्य जीव मंडल के सदस्य संदीप शर्मा ने कहा है कि वन विभाग के अधिकारी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार कर सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें जिससे कि जनता में वन विभाग कोटा मण्डल विभाग की छवि अच्छी बने। विधायक शर्मा ने मंगलवार को स्मृति वन सलाहकार समिति के सदस्य एवं वन एवं वन्य जीव प्रेमियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के बाद के अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। स्मृति वन सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ एल एन शर्मा, अध्यक्ष बृजेश विजयवर्गीय, चम्बल संसद के अध्यक्ष के बी नंदवाना,यज्ञदत्त हाडा,संरक्षक गीता दाधीच, योगेश जैन सिंघम राजेंद्र जैन, विनोद चतुर्वेदी,ने विधायक को बताया कि जन भागीदारी से विकसित अनंतपुरा स्मृति वन एवं लव कुश वाटिका से वन विभाग का ध्यान हट रहा है। वन विभाग के अधिकारियों को पाबंद करें कि स्मृति वन की सुरक्षा एवं संरक्षण बहाल किया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि वहां काम कर रहे शहरी मनरेगा योजना के श्रमिकों को भी सात माह से हटा रखा है। विधायक कोष से स्वीकृत द्वारा बोरवेल भी कभी काम करते हैं कभी नहीं करते और वन विभाग बिजली का कनेक्शन भी मेंटेन नहीं कर पा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों की जानकारी में लाने पर बताया जाता है कि हमारे पास बजट का अभाव है बजट मिलेगा तब कुछ करेंगे। जन सहयोग करने वाले गणमान्य लोगों से भी विभाग के लोग अशोभनीय व्यवहार करते हैं जो सहन नहीं किया जाएगा। जन सहभागिता से तैयार इन बहुउद्देशीय शहरी जंगल को अधिकारियों की लापरवाही से बर्बाद नहीं होने दिया जाए। विधायक से अनुरोध किया गया कि हस्तक्षेप कर वन विभाग की व्यवस्था को सुधारने में मदद करें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Bharat Jodo Yatra का समापन समारोह आज श्रीनगर में, ये पार्टियां हो सकती हैं शमिल
श्रीनगर:
Bharat Jodo Yatra के समापन की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
હડાદ નજીક રીક્ષા પલટી મારતા, બે લોકોના નાં મોત, પાંચ લોકો થયા ઘાયલ..
રિક્ષા પલટી જતા અકસ્માત સર્જાયો:7 લોકોમાંથી 2ના મોત, 5 લોકો અંબાજી સિવિલ હોસ્પિટલમાં સારવાર...
सोयाबीन नापिकीने शेतकऱ्यावर आत्महत्येची वेळ, पंचनामा करून नुकसान भरपाईची मागणी
सोयाबीन नापिकीने शेतकऱ्यावर आत्महत्येची वेळ, पंचनामा करून नुकसान भरपाईची मागणी
#নাগাৰা_নাম #কমেডি #সুভাষ_নাথ_আৰু_কৃষ্ণ_কমল_কাকতি #ৰাজাৰমাটি #news24update
#নাগাৰা_নাম #কমেডি #সুভাষ_নাথ_আৰু_কৃষ্ণ_কমল_কাকতি #ৰাজাৰমাটি #news24update
समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर) शांतिपूर्वक सम्पन्न - दोनो पारियों में 10649 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी स्तर)...