एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं दूसरी तरफ मथुरा से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। सूटकेस में साड़ी भी रखी मिली पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ભાવનગર જિલ્લામાં 14 પી એસ આઈ ની અરસ પરસ જાહેર હિતમાં બદલી
ભાવનગર જિલ્લામાં 14 પી એસ આઈ ની અરસ પરસ જાહેર હિતમાં બદલી
G20 Summit : USA के राष्ट्रपति भारत के बाद जहां गए, वहां की इतनी चर्चा क्यों हो रही है? (BBC Hindi)
G20 Summit : USA के राष्ट्रपति भारत के बाद जहां गए, वहां की इतनी चर्चा क्यों हो रही है? (BBC Hindi)
दो बार की विजेता वेस्टइंडीज विश्व कप के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई, स्कॉटलैंड से हारकर बाहर!!
दो बार की विजेता वेस्टइंडीज विश्व कप के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई, स्कॉटलैंड से हारकर बाहर!!
विश्वनाथ चारियाली स्थित एपीडीसीएल कार्यालय मे बिजली की बढ़ोतरी दरों को रद्द करने की मांग की कांग्रेस पार्टी की
राज्य के अन्य जिलों के साथ विश्वनाथ में भी बिजली की बढ़ोतरी दरों को रद्द करने की मांग की असम...