मुंबई: सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक से बढ़कर एक फैसले ले रहे हैं। पूर्व सरकार को झटका पर झटका दे रहे हैं। ठाकरे सरकार के कई फैसले को शिंदे-फडणवीस सरकार ने रद्द किया है। अब शिंदे-फडणवीस सरकार ने महाविकास आघाडी सरकार को एक और झटका दिया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंग से जुड़े वसूली मामले में महाविकास आघाडी सरकार ने डीसीपी पराग मणेरे को निलंबित किया था। अब शिंदे-फडणवीस सरकार ने पराग मणेरे को फिर से सर्विस में लेने का फैसला लिया है। 

Maharashtra | DCP Parag Manere who was suspended by the Uddhav Thackeray Govt in alleged extortion case related to Param Bir Singh has been reinstated by the Eknath Shinde Govt.

— ANI (@ANI) August 4, 2022

जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई को परमबीर सिंग के खिलाफ एक वसूली का एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इसमें डीसीपी पराग मणेरे समेत पांच अन्य लोगों के नाम थे। इसके बाद पराग मणेरे को निलंबित कर दिया गया था। दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पब, होटल और रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाकर परमबीर सुर्खियों में आए थे। इस फैसले के बाद अब देखना है कि विपक्षी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।