रोहा क्षेत्र के अंतर्गत हारियामुख स्थित एतिज्यमंडित श्रीश्री दिहिंग सत्र में आगामी 7नवंबर को एक दिवसीय विस्तृत धार्मिक कार्यक्रम के श्रीश्री कृष्ण रास क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

      रास क्रीड़ा महोत्सव उद्जापन समिति के अध्यक्ष पुतुकन मुदै और सचिव महेंद्र वनिया ने दी जानकारी के अनुसार सात नवंबर को प्रात:सात बजे उषा कीर्तन व प्रात:प्रसंग के साथ रास क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ कर आँठ बजे झंडारोहन करेंगे रास उद्जापन समिति के अध्यक्ष पुतुकन मुदै।नौ बजे माताओं द्वारा नगर कीर्तन और एक बजे महिला और युवतीयों द्वारा नामकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। सध्या पाँच बजे दीप प्रज्वलन करेंगे पुर्णचंद्र बोडा।रात्री नौ बजे से स्थानिय महिला और युवतीयों द्वारा श्रीकृष्ण रास महोत्सव का परिवेशन किया जायेगा।