भारत ने उतार-चढ़ावों से भरपूर कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला हॉकी के ग्रुप ए में कनाडा को 3-2 से हराकर पांचवीं बार सेमीफाइनल में स्थान बना लिया. भारत इस जीत से ग्रुप में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा. भारतीय टीम इंग्लैंड से हारने की वजह से दूसरे स्थान पर रही है. दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत को पांच अगस्त को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज टीम का सामना करना पड़ेगा. भारत की इस जीत की हीरोइन निश्चय ही फारवर्ड नवनीत कौर रहीं. उन्होंने अपने अनुभव का भरपूर फ़ायदा उठाया. वह लगातार हमलों की अगुआई कर रहीं थीं. उन्हें इस प्रयास में शर्मिला और संगीता कुमारी का भी भरपूर सहयोग मिला. यह दोनों ही खिलाड़ी फ़र्राटा लगाने वाली हैं. उनकी गति की वजह से उन्हें पकड़ना आसान नहीं था. इस कारण कनाडा का डिफ़ेंस कई बार ख़तरे में पड़ा. कनाडा के बराबरी पर आने के बाद भारत पर जब दवाब हावी होने लगा तो इस स्थिति में टीम काफ़ी संयमित रही और हमलों को पैनापन देने का प्रयास करती रही. वंदना कटारिया, सलीमा टेटे और नेहा के प्रयास से दाएं फ्लैंक से बने हमले पर भारत ने गोल जमा दिया. लेकिन अंपायर के रेफ़रल पर मालूम पड़ा कि सलीमा के गेंद लेकर सर्किल में घुसने के समय बैक स्टिक हो गई थी और इस गोल को नकार दिया गया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
योगी सरकार ने 12 हजार 909 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, औद्योगिक विकास के लिए सर्वाधिक आवंटन
यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन योगी सरकार ने विधानसभा में 12 हजार 909 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश...
उत्पन्न वाढलेल्यांचे रेशन धान्य आता बंद, शिधापत्रिकांची १ सप्टेंबर पासून पडताळणी
सोलापूर : राज्यात एक कोटीहून अधिक लोकांचे हातावरील पोट असून, त्यांच्या कुटुंबात पाच ते सात सदस्य...
દાહોદમાં વ્યાજબી દરે બેન્ક લૉન ધિરાણ કેમ્પનું આયોજન
સામાન્ય નાગરિકો વ્યાજખોરીની ચુંગાલમાં ના ફસાય એ માટે સરકાર પ્રતિબદ્ધ – સાંસદ શ્રી જસવંતસિંહ ભાભોર
દાહોદમાં વ્યાજખોરો સામે જિલ્લા પોલીસનું વ્યાપક જનજાગૃતિ અભિયાન
વ્યાજબી દરે બેન્ક લૉન ધિરાણ કેમ્પનું આયોજન નાયબ પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ચિરાગ કોરડીયાના અધ્યક્ષ...