पुणे: मनपा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में नई सरकार के आने के बाद अब चुनाव प्रक्रिया में बदलाव होते दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 2017 के प्रभाग रचना के अनुसार ही चुनाव कराने के संदर्भ में कैबिनेट में चर्चा हुई है। इसका मतलब यही है कि ठाकरे सरकार द्वारा बनाई गई प्रभाग रचना अब रद्द होनेवाली है। अब मनपा चुनाव का समीकरण पूरी तरह से बदलनेवाला है।

नई सरकार बनने के बाद भाजपा के कई नेताओं की ओर से पहले के प्रभाग रचना के अनुसार मनपा चुनाव कराने की मांग की गई थी। साथ ही 2011 में जनगणना हुई थी। उसके बार 2017 में प्रभाग रचना किया गया था। उसके बाद जनगणना नहीं हुई है। इसलिए महाविकास आघाडी सरकार द्वारा की गई प्रभाग रचना गलत है, ऐसा भाजपा के नेताओं का कहना था। अब शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद पुराने प्रभाग रचना के संदर्भ में चर्चा हुई।  

इस फैसले के बाद चुनाव का समीकरण पूरी तरह से बदलनेवाला है, इसके साथ ही आरक्षण पर भी इसका असर हो सकता है। महाविकास आघाडी सरकार के दौरान बनाए गए प्रभाग रचना को रद्द किया गया है। इसमें मुंबई में बढ़े 9 प्रभाग का भी समावेश है। आज हुए कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे ने यह फैसला लिया है।