-मलिन बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने मनाई दीपावली।

गोरखपुर/उत्सवों में खुशी बांटने से दोगुनी हो जाती है। यदि यही उत्सव गरीब बच्चों के साथ सामूहिक रूप से मनाया जाए तो उत्सव का आनंद चौगुना हो जाता है। शहर के सामाजिक संगठन नयी दिशा व यूथ युटिल वेलफेयर एसोसिएशन(युवा इंडिया) ने हाबर्ट बाँध के झुग्गी बस्तियों में जाकर बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया।

संस्था द्वारा मिठाई, फल, फुलझड़ी, दिया, तेल, बाती, रियल जूस, समोसे, चॉकलेट, केक आदि वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बच्चों के परिजनों को सफाई का संदेश भी दिया। नयी दिशा अध्यक्ष श्रीमती सुधा मोदी ने कहा कि नयी दिशा समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। इसी क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है। इस तरह के आयोजन से मन को काफी खुशी मिलती है। लोगों को इस तरह के कार्यक्रम करते रहना चाहिए। मुख्य अतिथि शहर के महापौर सीता राम जैसवाल ने कहा कि यह पर्व खुशी का पर्व है। इसे हम सबको मिलकर मनाना चाहिये। बच्चों से आग्रह भी किया की आप सभी लोग पटाखे से दूरी बनाकर रहें। दीए जलाकर दीवाली मनाए और साफ-सफाई का ध्यान रखें। विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर सतया पांडेय ने कहा कि मैं शहर के लोगों से भी यही अपील करती हूं की आप सब भी सच्चे दिल से गरीबों की मदद के हाथ बढ़ाएं। युवाइण्डिया अध्यक्ष रत्नेश तिवारी श्रीमति कृष्णा केजरीवाल, सुमित्रा खेतान,,रश्मि बँका,रीता केजरीवाल, किरण त्रिपाठी ,श्रीमती रश्मि अग्रवाल, वसंतपुर पार्षद राम नारायण, अरसद जमान समानी, ,सुमन गुप्ता,,जनाब कामुल बंक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमारी गंगा जमुनी तहज़ीब को वरकरार रखते है।विक्रमाजित भी उपस्थित थे कार्यक्रम में सुख वेलफ़ेयर के नौनिहाल युवराज विकास गोलू आदि उपस्थित रहें।