विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अग्रवाल सभा के सौजन्य एवं अग्रवाल महिला समिति तथा अग्रवाल युवा सभा के संयुक्त सहयोग से दो चरणों में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अग्रसेन जयंती का भव्य समापन हुआ। इस वर्ष अग्रसेन जन्मजयंती के उपलक्ष पर 26अक्टूबर को पहले चरण के बाद दूसरे चरण में रविवार को नगर स्थित एनाजोरी विवाह भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ गोलाघाट अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मोतिलाल अग्रवाल ने गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान अनुराधा अग्रवाल और पूनम अग्रवाल के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अग्रवाल महिला सभा की सद्स्याओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद हिताक्षी तोदी और उनके सहयोगियों द्वारा बहुत ही सुन्दर गणेश वन्दना की प्रस्तुति की गई। इसके बाद बच्चों और महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद गोलाघाट अग्रवाल सभा के सचिव अजय कुमार ढंढारिया के संचालन में आयोजित सभा में अध्यक्ष मोतिलाल अग्रवाल, ज्येष्ठ समाजसेवी गजानंद खेतान और प्रहलाद बावरी को मंचासीन कराया गया। उक्त सभा में समाज के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों को फुलाम गमछे से अभिवादित किया गया। इस दौरान रिद्धि अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन जी की जीवनी का पाठ किया। वहीं अग्रसेन जयंती के उपलक्ष पर बच्चों और महिलाओं के बिच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रर्दशन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। श्लोक प्रतियोगिता में ग्रुप ए के अयंश ढंढारिया प्रथम, वंशिका लडिया द्वितीय और अंशिका खंडेलवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में ग्रुप बी की पुल्कित तोदी प्रथम, देवांग पटवारी द्वितीय और रिद्धि अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अग्रसेन जी की माला प्रतियोगिता में अवनी पोद्दार प्रथम और प्रियल पोद्दार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिलाओं के बीच आयोजित सास बहू की नोंक झोंक शीर्षक प्रतियोगिता में मीनू अग्रवाल और पूनम अग्रवाल प्रथम तथा सुमित्रा अग्रवाल और रूपा लडिया द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को स्वर्गीय सांवरमल जसरसरिया की स्मृति में विजय कुमार जसरसरिया एवं सुशील कुमार जसरसरिया तथा उनके परिवार की से पुरस्कृत किया गया। वहीं आयोजन के भव्य समापन पर सभी सहयोगियों को सचिव अजय ढंढारिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Cars with Air Purifier: दिल्ली के प्रदूषण के बीच चलाएं ये कारें, इस फीचर से मिलेगी साफ हवा
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में Diwali 2024 से पहले प्रदूषण (Pollution in Delhi) काफी...
Ira Khan: आइरा खान के बर्थ डे पर फातिमा सना शेख ने शेयर की ये फोटो, आमिर की बेटी को इस तरह किया विश
आमिर खान की बेटी आइरा काफी पॉपुलर स्टार किड हैं। वह अपने पिता की तरह एक्टर तो नहीं हैं, लेकिन...
વોટનો હિસાબ : ખેડા જિલ્લાની જ નહીં પરંતુ સમગ્ર મધ્ય ગુજરાતની એક મહત્વની બેઠક @Sandesh News
વોટનો હિસાબ : ખેડા જિલ્લાની જ નહીં પરંતુ સમગ્ર મધ્ય ગુજરાતની એક મહત્વની બેઠક @Sandesh News
પાટણ : હત્યાની ઘટનાનાં CCTV આવ્યા સામે,તિક્ષણ હથિયાર વડે યુવકની કરાઈ હત્યા|SatyaNirbhay News Channel
પાટણ : હત્યાની ઘટનાનાં CCTV આવ્યા સામે,તિક્ષણ હથિયાર વડે યુવકની કરાઈ હત્યા|SatyaNirbhay News Channel
વલસાડની ધરમપુર બેઠક પર પેચીદો જંગ નર્મદા પાર રિંવર લેન્ક પ્રોજકેટનુ મુદ્દા રહેશે નિર્ણાયક
વલસાડની ધરમપુર બેઠક પર પેચીદો જંગ નર્મદા પાર રિંવર લેન્ક પ્રોજકેટનુ મુદ્દા રહેશે નિર્ણાયક