राजकोट मंडल के सुरेन्द्रनगर-राजकोट सेक्शन में स्थित मुली रोड-रामपर्डा-वगड़िया सेक्शन में डबल ट्रैक कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते तत्काल प्रभाव से लेकर 19 अक्टूबर, 2022 तक रेल यातायात प्रभावित होगा। प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

रद्द की गयी ट्रेनें:

· ट्रेन नं 22959 वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 12.10.2022 से लेकर 18.10.2022 तक रद्द।

· ट्रेन नं 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 13.10.2022 से लेकर 19.10.2022 तक रद्द।

आंशिक रूप से रद्द की गयी ट्रेनें:

· ट्रेन नं 12267 मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंटो एक्सप्रेस को 11.10.2022 से लेकर 17.10.2022 तक मुंबई सेंट्रल से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

· ट्रेन नं 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंटो एक्सप्रेस को 12.10.2022 से लेकर 18.10.2022 तक सुरेन्द्रनगर से लेकर मुंबई सेंट्रल तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन हापा-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

· ट्रेन नं 19119 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी एक्सप्रेस को 12.10.2022 से लेकर 18.10.2022 तक अहमदाबाद से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-सोमनाथ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

· ट्रेन नं 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को 12.10.2022 से लेकर 18.10.2022 तक सुरेन्द्रनगर से लेकर अहमदाबाद तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सोमनाथ- सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

· ट्रेन नं 22923 बांद्रा-जामनगर हमसफर एक्सप्रेस को 13.10.2022, 15.10.2022 और 17.10.2022 को बांद्रा से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेंद्रनगर-जामनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

· ट्रेन नं 22924 जामनगर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस को 14.10.2022, 16.10.2022 और 18.10.2022 को सुरेन्द्रनगर से लेकर बांद्रा तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन जामनगर-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।