रोहा क्षैत्र में भी आज धन और ऐश्वर्य की देवी,विष्णु प्रिय माँ लक्ष्मी की पुजा अर्चना  धुमधाम और श्रद्धापुर्वक की गयी। माता लक्ष्मी की जयकारों और वैदिक मंत्रोचारण से समस्त क्षैत्र भक्तिमय हो गया।

     रोहा क्षैत्र के अंतर्गत रोहा नगर में रोहा ज्योति संघ,रोहा पुरानिचारिआली दुर्गोत्सव समिति,रोहा बाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव और रोहा रहदै बारोबारी यूवा संघ दुर्गोत्सव समिति सहित रोहा के चापरमुख,बारहपुजीया,फुलोगुडी,वामुनिजान,आमसोई,खरियतुली सहित विभिन्न क्षेत्रों में आज सांय को धन,ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापन कर विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पुजा अर्चना और होमयग्य करने के साथ ही श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजरी लगा धुप द्वीप प्रज्वलित कर पुजा अर्चना कर माता के चरणों में मथा टेक आशीर्वाद लिया और समस्त क्षैत्र को माता की जयकारों से भक्तिमय बना दिया।