माननीय सांसद-पाटन श्री भरतसिंहजी डाभी एवं माननीय विधायक-पाटन श्री किरीटकुमार सी.पटेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 07 अक्टूबर 2022 को रणुज रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट प्रणाली (पीआरएस) का शुभारंभ किया गया। तथा माननीय सांसद श्री भरतसिंहजी डाभी एवं माननीय विधायक-सिद्धपुर श्री चंदनजी टी. ठाकोर द्वारा सिद्धपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 16507/16508 जोधपुर-बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19031/19032 अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं 19223/19224 अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ किया गया है। तदनुसार, इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार रहेगा:-

1. ट्रेन संख्या 16507 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 8 अक्टूबर 2022 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 11:43-11:45 बजे रहेगा।

2. ट्रेन संख्या 16508 बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 7 अक्टूबर 2022 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 07:53-07:55 बजे रहेगा।

3. ट्रेन संख्या 19031 अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 7 अक्टूबर 2022 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 13:19-13:21 बजे रहेगा।

4. ट्रेन संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 7 अक्टूबर 2022 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 12:13-12:15 बजे रहेगा।

5. ट्रेन संख्या 19223 अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 7 अक्टूबर 2022 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 12:55-12:57 बजे रहेगा।

6. ट्रेन संख्या 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन का दिनांक 7 अक्टूबर 2022 से सिद्धपुर स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान का समय 11:00-11:02 बजे रहेगा।

*******। 

पत्रकार -_ रवि बि. मेघवाल sms news