एंटरटेनमेंट की दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर पर फैंस अपनी पैनी नजर बनाए रखते हैं।हर प्रशंसक अपने चहेते कलाकार के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। सितारे भी इस बात को बखूबी जानते हैं और यही वजह है कि वे भी समय-समय पर खुद से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपने आधिकारिक अकाउंट से फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी साझा की हैं। आइए इन पोस्ट पर डालते हैं एक नजर...

पलक तिवारीएक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी अपनी मां की तरह काफी फेमस हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज शेयर की ताजा तस्वीर में वह बोल्डनेस के साथ क्यूटनेस का भी तड़का लगाती दिख रही हैं।