पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 20902/20901 गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है।जिसका विवरण निम्नानुसार है:

· ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर से 14:05 बजे चलकर 14:45 बजे अहमदाबाद, 15:50 बजे वडोदरा, 17:23 बजे सूरत तथा 20:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

· ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से 06:10 बजे चलकर 08:50 बजे सूरत, 10:10 बजे वडोदरा, 11:25 बजे अहमदाबाद तथा 12:25 बजे गांधीनगर पहुंचेगी।

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।