अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने काम से लेकर लुक्स तक को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही कई बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। दरअसल, तारा सुतारिया और आदर जैन के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाते रहे हैं।दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। और आज अभिनेत्री ने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन की मां रीना जैन को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं भी दी हैं।  

Sponsored

भारी बचत कार और फ्यूल दोनों पर - भाटिया एंड कंपनी बूंदी

मारुती सुजुकी S-CNG कार खरीदने पर अब CNG भरवाएं मात्र ₹ 76.22 per/kg की कीमत में, मार्केट रेट से ₹ 13.46 कम कीमत में | मारुती कार खरीदने पर भारी बचत | नियम और शर्तें लागू |

बता दें कि आदर जैन करिश्मा और करीना कपूर की बुआ रीना जैन के बेटे हैं। आज रीना जैन का जन्मदिन है। इस मौके पर कपूर परिवार के सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन विश किया और इसी बीच अभिनेत्री तारा सुतारिया ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीना जैन एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों को किसी पार्टी में साथ में पोज करते देखा जा सकता है।