अहमदाबाद मंडल के साबरमती और खोडियार स्टेशनों के बीच फुट ओवर ब्रिज डिस्मेंटल करने हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण गांधीनगर कैपिटल-मुम्बई सेन्ट्रल शताब्दी एक्सप्रेस आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जो इस प्रकार है:

· दिनांक 27 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 12009 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अहमदाबाद-साबरमती(धर्मनगर)-खोडियार की बजाय अहमदाबाद-साबरमती(रानिप/जेल साइड) चांदलोडिया-खोडियार के रास्ते चलेगी।

· दिनांक 27 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 12010 गांधीनगर - मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग खोडियार-साबरमती(धर्मनगर)-अहमदाबाद की बजाय खोडियार-चांदलोडिया-साबरमती(रानिप/जेल साइड)-अहमदाबाद के रास्ते चलेगी।