आगरा: अग्निवीर परीक्षा में एक युवक फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया है। युवक की उम्र अधिक थी। वह कम उम्र के दस्तावेज बनाकर ले आया। सत्यापन के दौरान उसे पकड़ लिया गया। सिकंदरा थाना पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

सिकंदरा स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अग्निवीर भर्ती चल रही है। देर रात भर्ती के दौरान इटावा के रहने वाले संजय के दस्तावेजों पर सेना के अधिकारियों को शक हुआ। जांच पड़ताल की तो वह फर्जी निकले। आधार कार्ड भी फोटो लगाकर वह फर्जी बनाकर लाया था। सेना के अधिकारियों ने उसे सिकंदरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।