दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन के ईब स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अहमदाबाद मंडल से चलने/गुजरने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:
निरस्त ट्रेनें
· 27 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस
· 24 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस
· 21,22,28 और 29 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस
· 23,24,30 सितंबर एवं 01 अक्टूबर 2022 को ट्रेन संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस
· 25 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस
· 27 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस
· 23 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस
· 25 सितंबर 2022 को ट्रेन संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस