पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए 9 मार्च 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक नडियाद स्टेशन पर लोक शक्ति एक्सप्रेस, सौराष्ट्र मेल व जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज प्रदान किए गए थे जिन्हें एक अक्टूबर 2022 से अगली सूचना तक आगे बढ़ाया गया है

तदनुसार 1 अक्टूबर 2022 से अगली सूचना तक ट्रेन संख्या 22927 बांद्रा टर्मिनस- अहमदाबाद लोक शक्ति सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस, 22945 मुंबई सेंट्रल -ओखा सौराष्ट्र मेल व 20947/20950 अहमदाबाद - एकता नगर- अहमदाबाद जनशताब्दी एक्सप्रेस नडियाद स्टेशन पर रुकेगी। 

Sms news live letest fast 1St upadte follow and subscribe now