आज हिंदी दिवस के अवसर समूचे देश के साथ ही असम के गोलाघाट नगर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन गोलाघाट शाखा के सौजन्य से महेश्वरी भवन के पेक्षागृह में शाम 4:00 बजे से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। अ.भा.म.स. गोलाघाट शाखा द्वारा आयोजित इस काव्य गोष्ठी के दौरान अध्यक्षा ऋतु महेश्वरी, सचिव पूनम अग्रवाल के साथ सदस्याओं क्रमशः सरला बजाज, सुमन खेतान,विमला सिंघी,मधु जसरासरिया, राजकुमारी बियानी ने हिंदी भाषा के विषय पर कविताओं का पाठन किया I इस दौरान सदस्या रंजना जालान ने भी सभी को हिंदी दिवस की शुभकनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किया I हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर अ.भा.म.स. असम प्रांत की प्रथम सांझा संकलन "प्रथम प्रयास" शीर्षक एक पुस्तक का गोलाघाट शाखा में भी विमोचन किया गया Iतिनसुकिया की डॉ निशा नंदनी भारतीय ने इस पुस्तक का संपादन किया है। जिसमें असम प्रांत की अ.भा.म.स. की तेरह कवियों ने अपनी स्वरचित कविताएं लिखी है। इस पुस्तक में सर्वाधिक गोलाघाट शाखा से पूनम अग्रवाल द्वारा दस और सरला बाजाज की छह कविताएं है I इस श्रेष्ठ योगदान के लिए दोनों को असम प्रांत सचिव अनुरेखा बाकलीवाल और मधु जसरासरिया ने फूलाम गमछे और पौधे भेंट कर अभिवादित किया I इस आयोजन के दौरान नेत्रदान के विषय पर चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में चित्रकला में श्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाले सात्विक बगड़िया को प्रथम पुरस्कार,लक्षित बगड़िया को द्वितीय पुरस्कार, लेखन प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाली नीतू सराओगी को प्रथम पुरस्कार,शीतल अग्रवाल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જુનાગઢના કડયાવાડમાં પતિ પત્નીના ઝગડામાં સસરા વચ્ચે આવતા જમાઈના હાથે થઈ સસરાની હ*ત્યા..
જુનાગઢના કડયાવાડમાં પતિ પત્નીના ઝગડામાં સસરા વચ્ચે આવતા જમાઈના હાથે થઈ સસરાની હ*ત્યા..
কেন্দ্রীয় মন্ত্রী স্মৃতি ইৰাণীক ফ্লায়িং কিছ দিয়াক লৈ উত্তপ্ত সদন।
কেন্দ্রীয় মন্ত্রী স্মৃতি ইৰাণীক ফ্লায়িং কিছ দিয়াক লৈ উত্তপ্ত সদন। ৰাহুল গান্ধীক নাৰী বিদ্বেষী...
ಅನೇಕ ಜೀವನಗಳಿಗೆ ಬೆಳಕಾದ ಶ್ರೀ ದಾಲ್ಮೀಯಾ: ಕಡಿಮೆ ದೃಷ್ಟಿ ಹೊಂದಿರುವ ರೋಗಿಗಳಿಗೆ ಶ್ರೀ ದಾಲ್ಮೀಯಾ ಅವರಿಂದ ಔರಾ ವಿಷನ್ ಕನ್ನಡಕಗಳ ಉದಾರ ಕೊಡುಗೆ
ಬೆಂಗಳೂರು, ಫೆಬ್ರವರಿ 1, 2025 :
"ದೇಣಿಗೆ ನೀಡುವುದು ಎಂದರೆ ಕೇವಲ ಏನನ್ನೋ ಕೊಡುವುದಷ್ಟೇ ಅಲ್ಲ,...
CITY CRIME NEWS તેઓ તેમની માતાના પાણીઢોળ અર્થે વીજપડી ગામે પરત આવતા હતા ...
CITY CRIME NEWS તેઓ તેમની માતાના પાણીઢોળ અર્થે વીજપડી ગામે પરત આવતા હતા ...
બરવાળાની શ્રી સરસ્વતી વિદ્યામંદિર તથા સંસ્કારભારતી વિદ્યામંદિરનો વાર્ષિકોત્સવ ઉજવાયો
તાજેતમાં બરવાળાની શ્રી સરસ્વતી વિદ્યામંદિરનો 25મો તથા શ્રી સંસ્કારભારતી વિદ્યામંદિરનો 9મો...