आगरा: रिश्तेदारी से वापस घर जा रही पचोखरा निवासी महिला से यमुनापार क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। गनीमत रही चैन असली नहीं नकली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पचोखरा निवासी लक्ष्मी यमुनापार क्षेत्र के महावीर नगर में अपने रिश्तेदारी में आई थी। शाम करीब 7:30 बजे वह पैदल वापस जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और चैन तोड़कर ले गए। इसके बाद शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गये और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पता चला कि बदमाश जो चेन तोड़कर ले गए हैं वह असली नहीं नकली थी। पुलिस का कहना था कि वारदात करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है