आगरा: लोहामंडी थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये मांगे गए। पैसे मांगने वालों ने खुद को साइबर क्राइम सेल का अधिकारी बताया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। एक डीईआई और एक आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। जयपुर हाउस में एक युवक रहता है। वह बीकॉम करने के बाद अपने पिता के साथ कारोबार में हाथ बटा रहा है। युवक की एक युवती से दोस्ती थी। दोनों के बीच में फोन पर कई फोटो आदान-प्रदान हुए। युवती ने यह फोटो अपने दो दोस्तों को दे दिए। दोनों दोस्तों ने युवक को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया। दोनों ने साइबर सेल का अधिकारी बताकर उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे 20 हजार मांगे। युवक ने घबराकर 8 हजार दे दिए। इसके बाद अगले दिन उससे दोबारा 50 हजार की डिमांड की गई। बैंक बंद होने पर युवक दोनों को पैसे नहीं दे सका। पैसे नहीं देने पर उसके पास लगातार फोन आने लगे। युवक को परेशान देखकर घरवालों ने उससे पूछा कि आखिर क्या बात है। युवक ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद वे उसे लेकर लोहामंडी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। दोनों आरोपियों को उन्होंने आज पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर लोहामंडी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि आरोपियों के नाम विपुल भारद्वाज पुत्र विपिन भारद्वाज निवासी शान्ति कालौनी शास्त्रीपुरम सिकन्दरा, कुनाल खेमानी पुत्र पंकज खेमानी अवधपुरी हैं। एक डी ईआई और एक आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Network प्रॉबल्म का अब आसानी से हो जाएगा समाधान, इन तरीकों से आईफोन और एंड्रॉयड दोनों में फुल रहेगा नेटवर्क
Network Solution Tips कितना भी महंगा फोन क्यूं न हो पर अगर नेटवर्क अच्छा नहीं आता है तो हमें...
AAJTAK 2 LIVE | SHAHRUKH KHAN | JAWAN के रिकॉर्ड ने सबको हिला डाला ! | AT2 LIVE
| SHAHRUKH KHAN | JAWAN के रिकॉर्ड ने सबको हिला डाला ! |
'मोदी सरकार में सीमा पर बुनियादी ढांचे मजबूत', विदेश मंत्री बोले- भूटान और असम के बीच रेल लिंक पर बातचीत जारी
नई दिल्ली, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार उत्तरी सीमा सहित...
Loksabha Election से पहले Gujarat Congress को झटका, विधायक सीजे चावड़ा ने दिया इस्तीफा | Aaj Tak
Loksabha Election से पहले Gujarat Congress को झटका, विधायक सीजे चावड़ा ने दिया इस्तीफा | Aaj Tak