आगरा: शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि पड़ोसियों ने नहीं पत्नी ने ही देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की है। दोनों के बीच में 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को शक होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। 27 अगस्त हो सुमेर सिंह गोली लगने से घायल हालत में मिले थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पत्नी ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस टीम द्वारा की गयी विवेचना, सीसीटीवी कैमरों, लोगों से पूछताछ आदि के माध्यम से विवेचनात्मक कार्यवाही में मृतक की पत्नी व मृतक के भाई का नाम प्रकाश में आया। दोनों इस बात को भांप गए थे कि पुलिस को यह पता चल गया है। इसलिए दोनों भागने की फिराक में थे। आज पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। प्रभारी एसपी सिटी शिवराम यादव ने बताया कि वादी मुकदमा ही मुलजिम निकले।

इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह ने बताया कि प्रीति पत्नी सुमेर सिंह और धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी एसपी सिटी शिवराम यादव ने थाना पुलिस की पीठ थपथपाई है।