गोलाघाट अखिल असम भोजपुरी परिषद की जिला कार्यकारिणी सम्पन्न

संगठन को तृणमूल स्तर तक सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक भोजपुरी भाषी को जोड़ना होगा परिषद से : कैलाश कुमार गुप्ता

बुधवार को गोलाघाट नगर के श्रीमंत नगर स्थित हरगौरी विवाह भवन के सभागार में अखिल असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट जिला समिति की कार्यकारिणी सभा संपन्न हुई।अखिल असम भोजपुरी परिषद गोलाघाट जिला समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सभा के उद्देश्य व्याख्या जिला सचिव कमलेश ठाकुर ने किया।इस दौरान अखिल असम भोजपुरी परिषद केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता को मंचासीन कराया गया तदुपरांत संजीव कुमार प्रजापति जिला सह सचिव ने केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता को, जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह को नगर समिति के कोषाध्यक्ष रामाशंकर साहु तथा जिला सचिव कमलेश ठाकुर को नगर महिला शाखा की सचिव पुष्पा सिंह ने फुलाम गमछा पहना कर समानित किया।वहीं सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता जी ने संगठन को तृणमूल स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। जिसमें उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न आंचलिक समितियों को जिला एवं केंद्रीय समिति से मिलकर काम करना होगा। साथ ही अपने क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक भोजपुरी भाषी लोगों को संगठन से जोड़ना होगा। आभोप की सभी आंचलिक समितियों के क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले वार्ड अथवा पंचायत में शाखाओं के गठन और उन शाखाओं में जिला समिति के अध्यक्ष और सचिव को जोड़ना अनिवार्य होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि यह संगठन मेरा निजी नही बल्कि असम में रहने वाले सभी भोजपुरी भाषियों का है और यह संगठन हम सभी के एकजुट होने पर ही अधीक मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने हाल ही में बरपथार नगर में गठित हुई भोजपुरी समाज एवं आभोप आंचलिक समितियों को भंग कर पुनः नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़कर चुनावी प्रक्रिया के द्वारा एक सशक्त आंचलिक समिति पुनर्गठित किये जाने की घोषणा की। इसके बाद आभोप गोलाघाट जिला समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने भी जिले की आंचलिक समितियों को विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सदस्यता पर भी जोर दिया । इसके साथ ही आंचलिक समितियों के क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले हर एक भोजपुरी वासियों को संगठन से जुड़ने के ऊपर विशेष जोर दिया। इस दौरान सभा में उपस्थित विभिन्न आंचलिक समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्र में संगठन संबधित विषयों से अवगत कराया। इसके बाद जिला अध्यक्ष ने सभा को सफल बनाने में सहयोग एवं बहुमूल्य समय देने हेतु सभी आंचलिक समितियों के प्रतिनिधियों और सद्स्यों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा भंग किए जाने की घोषणा की। उक्त सभा के दौरान केंद्रीय समिति के सांगठनिक सचिव त्रिलोक गुप्ता ,जिला समिती के सलाहकार कृष्णा कुमार गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष अशोक साहु ,प्रचार सचिव बृजमणी पान्डेय , गोलाघाट नगर अध्यक्ष संतोष कुमार कानू, नगर संगठन सचिव सरोज कुमार गुप्ता, क्रीड़ा सचिव प्रवेश बासफोर, सह सचिव अभिषेक साहु, कार्यकारणी सदस्य मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष अमिताभ साहु, आभोप गोलाघाट नगर महिला शाखा की अध्यक्षा बबिता गुप्ता, सचिव पुष्पा सिंह, कोषाध्यक्ष सोनी गुप्ता और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।