आगरा: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में एत्मादपुर तहसील के गांव जमाल नगर भैंस गांव में पहुंच कर सैकड़ों किसानों को सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव कृपाल सिंह फौजदार, किसान नेता अशोक यादव, महाराज सिंह जसावत, केशव राजपूत,भाकियू नेता हजारीलाल यादव, सहित तमाम किसानों की उपस्थिति रही।

यहीं पर जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने महेश यादव को जमाल नगर भैंस ग्राम अध्यक्ष बनाया। पदाधिकारियों व किसानों ने जोर देकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया ने कहा है सदस्यता अभियान गांव गांव पर पहुंचकर किसानों को सदस्यता दिलाई जाएगी तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर रुस्तम सिंह, राम भरोसी, लाल यादव, सुरेंद्र कुमार, बॉबी यादव, मुकुल यादव, जोगिंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, राज सिंह, जगदीश बघेल, नाहर सिंह, सुजान सिंह, आकाश गौतम, वीरपाल सिंह, महेश चंद्रमान सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।