गोलाघाट के बेगेनाखोवा अंचल में प्रतिबंधित गांजा खरीदते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस अंचल में बिनंद बोरा नामक एक व्यक्ति लम्बे समय से किराना दुकान की आड़ में प्रतिबंधित गांजा और अवैध शराब का कारोबार करता आ रहा है। रोजाना आरोपी बिनंद बोरा की दुकान पर मादक पदार्थों की खरीदारी करने वालों का आना जाना लगा रहता है। जिनमें स्कूलों कालेजों के छात्र भी देखे जाते हैं। जिससे इस अंचल का माहौल बिगड़ने के साथ ही स्थानीय छात्र छात्राओं पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी आरोपी बिनंद बोरा के घर से पुलिस ने भारी मात्रा में मणिपुरी गांजा बरामद होने पर गिरफतार किया था। लेकिन जेल से रिहा होने के बाद स्थानीय लोगों की मनाही के बाद भी पुनः उसने गांजा व्यवसाय शुरु करने पर आज उन्होंने स्वयं एक युवक को गांजे समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અરવલ્લીમાં એકાએક વાતાવરણમાં પલટો
#buletinindia #gujarat #arvalli
Dementia India Alliance launchs 'National Dementia Support Line and Online Memory Clinic'.
Dementia India Alliance has launched National Dementia Support Line to offer information,...
Natural Ways to Build Healthy Bones: हड्डियां मजबूत करने के उपाय, Doctor से जानें
Natural Ways to Build Healthy Bones: हड्डियां मजबूत करने के उपाय, Doctor से जानें
सीएम पुष्कर ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, सौंग परियोजना के लिए की 1774 करोड़ की मांग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भेंट कर...