यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के फेरों को समान संरचना , समय, ठहराव और मार्ग पर विशेष किराए पर विस्तारित किया गया है।

      पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

1. ट्रेन संख्या 09039 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक विशेष जिसे 30 नवंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09040 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष जिसे 1 दिसंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

2. ट्रेन संख्या 09037 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर साप्ताहिक विशेष जिसे 25 नवंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09038 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष जिसे 26 नवंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 31 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

3. ट्रेन संख्या 09067 बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर साप्ताहिक विशेष जिसे 28 नवंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 26 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09068 उदयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक विशेष जिसे 29 नवंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

4. ट्रेन संख्या 09007 बांद्रा टर्मिनस - भिवानी साप्ताहिक विशेष जिसे 24 नवंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 29 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

ट्रेन संख्या 09008 भिवानी - बोरीवली साप्ताहिक विशेष जिसे 25 नवंबर, 2022 तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 दिसंबर, 2022 तक बढ़ा दिया गया है।

      ट्रेन संख्या 09039, 09037, 09067 और 09007 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 4 सितंबर, 2022 से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। 

प. रे.प्रेस विज्ञप्ति क्र. 2022/09 मुंबई, 02, सितम्बर 2022