उत्तर रेलवे के कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-ऐशबाग सेक्शन के माणक नगर स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन के संबंध में नॉन इंटरलोकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है

निरस्त ट्रेनें

· 29 अगस्त 2022 की ट्रेन संख्या 19401 अहमदाबाद-लखनऊ एक्सप्रेस

· 30 अगस्त 2022 की ट्रेन संख्या 19402 लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस

डायवर्ट ट्रेने

· 27 अगस्त 2022 की ट्रेन संख्या 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-दिल्ली-मुरादाबाद-आलमनगर-लखनऊ होकर चलेगी।

· 01 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया लखनऊ-आलमनगर-मुरादाबाद-दिल्ली-जयपुर होकर चलेगी।

· 27 अगस्त और 01 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-प्रयाग जंक्शन-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर चलेगी।

· 29 अगस्त 2022 की ट्रेन संख्या 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर- मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग जंक्शन-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

· 28 अगस्त 2022 की ट्रेन संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-प्रयाग जंक्शन-प्रतापगढ़-अयोध्या- मनकापुर-गोरखपुर चलेगी।

· 01 सितंबर 2022 की ट्रेन संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर- मनकापुर-अयोध्या-प्रतापगढ़-प्रयाग जंक्शन-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

***** 

पत्रकार - रवि बी. मेघवाल 

#sms #sms01 

@social_media_sandesh 

#social_media_sandesh