भाजपा युवा नेता श्रैणिक जैन ने किया प्रदेशाध्यक्ष का अभिनंदन

जोधपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और‌ राज्यसभा सांसद मदन‌ राठौड़ के आज जैंन तीर्थ नाकाडों पार्श्वनाथ जैन‌ मंदिर में दर्शनार्थ आने पर भाजपा युवा मोर्चा नेता श्रेणिक जैन ने उनका भव्य स्वागत किया और प्रभु नाकोड़ा पार्श्वनाथ और नाकोड़ा भैरवनाथ की विशेष तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।

समाजसेवी और‌ भाजपा युवा मोर्चा नेता श्रेणिक जैन के अभिनंदन के समय राज्यमंत्री केके बिश्नोई,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमावत ,प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरीश सिंह जसोल , गणपत बांठिया, किशोर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एवम् नाकोड़ा ट्रस्ट के सदस्य भी उपस्थित रहें। प्रदेशाध्यक्ष के बाड़मेर,बालोतरा व नाकाडो तीर्थ प्रवास में‌ जोधपुर शहर भाजपा युवा मोर्चा नेता श्रेणिक जैन उनके साथ रहें।