आज महाशिवरात्रि के अवसर पर रोहा,चापरमुख स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा पूर्वक पुजा अर्चना करने के साथ ही समस्त क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हो गया।

    रोहा मध्य टोपाकुची सार्वजनीन शिव मंदिर,रोहा हिंदुस्तानी शिव मंदिर, चापरमुख मारवाड़ी पट्टी स्थित सोमनाथ,भूतनाथ मंदिर,रोहा थाना शिव मंदिर सहित रोहा,चापरमुख स्थित विभिन्न शिव मंदिरों में प्रात:से ही श्रद्धालु अपने परिजन,मित्रों के साथ पहुंच धुप,द्वीप प्रज्वलित कर दुध,दही,जल से देवों के देव महादेव,पार्वती पति महादेव का जलाभिषेक करने के साथ ही महादेव को वेलपत्र,दूर्वा,भांग,धतुरा अर्पीत कर श्रद्धा पूर्वक पुजा अर्चना कर शुख शांति समृद्धि की कामना कर समस्त क्षेत्र हर हर महादेव के जयकारों और नाम कीर्तन से भक्तिमय बना दिया।

     दुसरी और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन (अभामामस)रोहा शाखा ने रोहा पंचायती ठाकुरबाडी प्रांगण के समक्ष अपराह्न 3बजे से श्रद्धालुओं के बिच खीर और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया।

    ईस अवसर पर रोहा शाखा अभामामस अध्यक्षा नितु शर्मा, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, सदस्या रीतु पोद्दार,सरिता प्रजापत,सुमन प्रजापत,मधु सेठिया,सुनीता जैन,सविता शर्मा,शिल्पा अग्रवाल, राधा खेतान,शिया पोद्दार सहित विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालु उपस्थित थे।