द्वितीय दिवस जीवराशि क्षमापना, मेहन्दी संयम सांझी, गुरू बधावणा व मेरा जिनशासन मेरी शान कार्यक्रम हुए आयोजित,
संयम रत्ना, मालू परिवार की कुलदीपिका मुमुक्षु कुमारी सन्तोष मालू की दीक्षा की अनुमोदना में थार नगरी, बाड़मेर में प. पू. गुरू-भगवन्तों की पावन निश्रा में त्रि-दिवसीय संयम अनुमोदना महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित हो रहा है। जिस कड़ी में महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को प्रातः में जीवराशि क्षमापना कार्यकम, दोपहर में मेहन्दी संयम सांझी व गुरू-बधावणा कार्यक्रम तथा रात्रि में मेरा जिनशासन मेरी शान भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित हुआ।
संयम अनुमोदना महोत्सव संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि मुमुक्षु कु. सन्तोष मालू की 05 मार्च को जैसलमेर में ऐतिहासिक व विराट चादर महोत्सव में प. पू. खरतरगच्छाधिपति, आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी मसा. के करकमलों से सम्पन्न होगी। जिस कड़ी में थार नगरी, बाड़मेर में तीन दिवसीय संयम अनेमादना महोत्सव के दूसेर दिन कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें प्रातः में दीक्षार्थी के निवास से जीवराशि क्षमापना कार्यक्रम आयोजित हुआ। तत्पश्चात कोटड़िया ग्राउण्ड में दोपहर में मेहन्दी व संयम सांझी का विशाल व भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरूष उपस्थित रहे। जिसमें सुमधुर गायिका सोनू वडेरा ने शानदार जैन भक्ति-गीतों की प्रस्तुतियां दी। तत्पश्चात जिनशासन विहार सेवा ग्रुप, बाड़मेर ने मुमुक्षु कु. सन्तोष मालू के साथ गुरू-भगवन्तों का गुरू-बधावणा किया गया। साथ ही रात्रि के कार्यक्रम मेरा जिनशासन, मेरी शान, मेरा अभिमान के सांस्कृतिक कार्यक्रम में संवेदनाकार विराज शाह व संगीतकार ऋषभ बरोट ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
शारदा-पुत्री, सौम्य स्वभावी, गुरूवर्या प. पू. साध्वीश्री सौम्यगुणाश्रीजी मसा. ने कहा कि हम जिस प्रकार का भाव ओर विचार रखते है, वैसे ही हमारे कर्म होते जाते है। कई बार हम अशुभ कर्मां के लिए ईश्वर को दोष देते है, जबकि हमारे भाव व विचार ही उस कर्म का आधार होते है। ऐसे में हमें अच्छे व शुभ भावों व विचार के साथ जीवन यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिये। इससे ही हमारा जीवन श्रेयस्कर बन सकेगा।
रविवार के कार्यक्रम
जिनशासन विहार सेवा ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश मालू ने बताया कि मुमुक्षु कुमारी सन्तोष मालू की भागवती दीक्षा की अनुमोदना में महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः 9.00 बजे भव्य वर्षीदान वरघोड़ा, दापेहर 12.00 बजे मुमुक्षु कु. सन्तोष का नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम तथा रात्रि में संयम की यशोगाथा- सन्तोष की विजय यात्रा का बहुत मार्मिक संवेदनामय भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। समस्त कार्यक्रम मोक्षमार्ग स्थित कोटड़िया ग्राउण्ड में आयोजित होंगें।