उडीसा बालेश्वर में गत 31जनवरी से 1फरवरी तक आयोजित हरित जगन्नाथ 22वें अधिवेशन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राज्य की विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान करने के क्रम में  गत 1वर्ष पूर्व गठित रोहा शाखा अभामामस को एक वर्ष के कम समय में विभिन्न प्रकल्पों के जरिए किए गये कार्यों के लिए उत्कृष्ट नवीन शाखा पुरस्कार प्राप्त होने से रोहा शाखा की सदस्याओं में खुशी की लहर व्याप्त है।

    मालूम हो की गत 8जनवरी को देरगांव में देरगांव शाखा के आतिथ्य में अनुष्टित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन उत्थान अधिवेशन के दौरान भी रोहा शाखा को सर्वश्रेष्ठ नवीन शाखा का खिताब प्रदान किया गया।